हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल बार-बार हो रहा ठप, भिवानी के सरकारी विभागों के काम रुके
हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों से भिवानी में 55 करोड़ रुपये के विकास कार्य ठप पड़े हैं। नए टेंडर, भुगतान और स्वीकृतियों की प्रक्रिया रुकी।
भिवानी। हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल चालू होने के बाद भी तकनीकी दिक्कतों से उबर नहीं पा रहा है। पोर्टल के बार-बार ठप होने से सरकारी विभागों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। भिवानी में नगर परिषद, सिंचाई विभाग, बिजली निगम, जिला परिषद और ग्राम पंचायतों के करीब 55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर इसका असर पड़ा है।