थिएटर में फिल्म देखते ही कीर्ति कुल्हारी के क्रेडिट कार्ड से कटे $2525, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी साइबर फ्रॉड का शिकार हुई हैं। क्रेडिट कार्ड से बिना जानकारी के $2,525 (₹2.43 लाख) कटने के बाद मुंबई की अंबोली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी नए फ्रॉड में फंसती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के खाते से अवैध तरीके से 2 लाख रुपये से ज्यादा गायब हो गए जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उनकी शिकायत पर मुंबई की अंबोली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है. उनके खाते से पलक झपकते ही 2,43,852 लाख रुपये का नुकसान हो गया है. आए दिन साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और लोगों को तरह-तरह से परेशानी का सामना करना पड़ जा रहा है.
रिपोर्ट्स की मानें तो कीर्ति कुल्हारी के साथ ये इंसिडेंट 24 जुलाई की रात हो हुआ था. 43 वर्षीय कीर्ति कुल्हारी जो वरसोवा के यारी रोड पर रहती हैं वो अंधेरी वेस्ट के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने गई हुई थीं. फिल्म के बीच में ही उनके फोन में फॉरेन करंसी के ट्रान्जेक्शन से जुड़ा एक मैसेज आया. इस संदेश में लिखा हुआ था कि 2,525 यूएस डॉलर एरोमैक्सिको एयरलाइन्स को ट्रन्सफर किए गए हैं. जब कीर्ति को ये पता चला तो फोर मोर शॉट्स प्लीज की एक्ट्रेस ने बैंक को तुरंत इस बारे में सूचित किया. इस दौरान सामने आया कि उनके क्रेडिट कार्ड को यूज कर के ही 4 अनऑथोराइज्ड ट्रान्सेक्शन किए गए जिसकी कुल कीमत 2.43 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.
कीर्ति कुल्हारी द्वारा कम्प्लेन किए जाने के बाद बैंक ने तुरंत उनके क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर दिया ताकि आगे इसका कोई मिसयूज ना किया जा सके. शुरुआती जांच में ये पता चला कि कीर्ति ने कहीं पर भी अपनी कार्ड की डिटेल्स या फिर अन्य जानकारी शेयर नहीं की थी. इससे ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी टैक्निक के जरिए कार्ड की डायरेक्ट एक्सेस ली गई है और इस फ्रॉड को अंजाम दिया गया है. फिलहाल साइबर एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर अंबोली पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वर्क फ्रंट पर कीर्ति कुल्हारी
कीर्ति कुल्हारी उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में तो अपनी शानदार कमाई से फैंस का मनोरंजन किया ही है साथ ही वे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी कई अच्छे प्रोजेक्ट्स में नजर आई हैं. एक्ट्रेस की बात करें तो वे शैतान, जाल, पिंक, इंदू सरकार, ब्लैकमेल, मिशन मंगल, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक और हिसाब बराबर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वे फोर मोर शॉट्स प्लीज, बार्ड ऑफ ब्लड, क्रिमनल जस्टिस, ह्यूमन और शेखर होम्स जैसी टीवी सीरीज का हिस्सा रही हैं.