कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 28,000 रुपये रिश्वत लेता वीएलडीए अंकुर दबोचा

कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु डॉक्टर (VLDA) अंकुर को भैंसों के लोन के एवज में 28,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

कैथल: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पशुओं के डॉक्टर (वेटरनरी डॉक्टर) को 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. डॉक्टर की ड्यूटी पट्टी अफगान में है. इस संबंध में गांव सोंगरी के एक व्यक्ति ने एसीबी टीम को शिकायत दी थी कि उसकी कैथल में प्रताप गेट पर डेयरी है. वो भैंसों का लोन करवाना चाहता था. लोन करवाने की एवज में वीएलडीए अंकुर ने उससे रुपये मांगे.

कैथल में वेटरनरी डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार: इस संबंध में डेयरी संचालक ने एसीबी टीम को शिकायत दी. टीम ने ट्रैप बिछाया और डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल एसीबी टीम की ओर से मामले की गहनता से जांच की जा रही है. ये भी देखा जा रहा है कि पकड़े गए डॉक्टर के अलावा कोई और भी इसमें शामिल था या नहीं.

28 हजार रुपये की रिश्वत: कैथल एसीबी इंस्पेक्टर सूबे सिंह की टीम द्वारा समय करीब शाम करीब साढ़े 3 बजे आरोपी को पकड़ा गया. उसने शिकायतकर्ता को कैथल विश्वकर्मा चौक पर बुलाया था और जैसे ही 28 हजार रुपये की रिश्वत लेने लगा तो उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. टीम वीएलडीए को एसीबी कार्यालय में ले गई और आगामी कार्रवाई कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.