भिवानी जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में मुस्कान और अंशिका का जलवा, जीते 2-2 गोल्ड
भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन एथलेटिक्स में मुस्कान और अंशिका ने दो-दो गोल्ड मेडल जीते। खो-खो और कबड्डी में बवानीखेड़ा का दबदबा रहा।
भिवानी। भीम स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय जिलास्तरीय लड़के एवं लड़कियों की खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन एथलेटिक्स में मुस्कान ने दो तथा अंशिका ने दो स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं खो-खो और कबड्डी में बवानीखेड़ा का दबदबा रहा।
कुश्ती (अंडर-14): 36 किग्रा में विनती, 39 में डिंपल, 42 में कनक, 46 में अनुष्का, 54 में आशी, 58 में कीर्ति तथा 62 किग्रा में हेमलता प्रथम रहीं।
कुश्ती (अंडर-11): 24 किग्रा में रीतिका, 26 में गरिमा, 34 में दिशी तथा 34 किग्रा से अधिक भार वर्ग में रोनिका प्रथम रहीं।
वुशु (अंडर-17): 45 किग्रा में भूमि तंवर, 48 में सरिता, 52 में ज्योति, 56 में सरिता, 60 में भक्ति तथा 70 किग्रा में काव्या प्रथम रहीं।
वुशु (अंडर-19): 45 किग्रा में मुस्कान, 48 में संजू, 52 में अनुष्का, 56 में आरती तथा 70 किग्रा में कोमल प्रथम रहीं।
योग (अंडर-11): ट्रेडिशनल में हिमांशु, आर्टिस्ट सोलो में हर्षित, आर्टिस्ट पेयर में जाह्नवी व दुर्गा तथा रिदमिक पेयर में नव्या व हर्षित विजेता रहे।
योग (अंडर-14): ट्रेडिशनल में मानसी, आर्टिस्ट सोलो में ममता, आर्टिस्ट पेयर में नितिका व तनिशा तथा रिदमिक पेयर में इशाना व काफी विजेता रहे।
हॉकी ट्रायल: अंडर-14 और अंडर-17 लड़कियों की हॉकी स्पर्धा के लिए ट्रायल आयोजित किए गए, जिनमें दोनों आयु वर्गों के लिए 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया गया।