भिवानी कोर्ट और लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद 3.5 घंटे चला सर्च अभियान
भिवानी लघु सचिवालय और जिला न्यायालय परिसर को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने करीब साढ़े तीन घंटे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया।
भिवानी। लघु सचिवालय और जिला न्यायालय परिसर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। सेशन जज को सुबह करीब नौ बजे ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई। सूचना मिलते ही दोपहर 12 बजे से शाम करीब साढ़े तीन बजे तक पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, सीआईए और कमांडो टीम ने संयुक्त रूप से दोनों परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया।