डोनाल्ड ट्रंप के शांति रोडमैप के बीच गाजा पर इजराइली हमला, 8 फिलिस्तीनियों की मौत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 15-पॉइंट गाजा सीजफायर रोडमैप के बावजूद इजराइली हमले जारी हैं। नए हमलों में 8 फिलिस्तीनियों की मौत के बाद शांति प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के बीच इजराइली सेना ने गाजा पट्टी में हमलाकर कम से कम आठ फिलिस्तीनियों को मार डाला है. फिलिस्तीनी सिविल डिफेंस ने कहा कि रविवार को मारे गए लोगों में एक आदमी और एक महिला शामिल हैं. बयान के अनुसार अलग-अलग हमलों में पूरे इलाके में कई और लोग मारे गए, जिनमें खान यूनिस में तीन लोग और गाजा के पुराने शहर में एक व्यक्ति शामिल है. इस हमले से यह सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रंप डबल गेम खेल रहे हैं? या इजराइल ने अमेरिका की बात मानना बंद कर दिया है.

शांति की पहल के बीच इजराइल का हमला

यह हमला रविवार को हुआ, दो दिन बाद जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस ने पिछले साल के गाजा सीजफायर समझौते को लागू करने के लिए 15-पॉइंट का रोडमैप जारी किया था, जिसमें कूटनीतिक सफलताओं के बावजूद इजराइली हमले लगातार तेज हो रहे हैं.

रोडमैप को अभी जमीन पर लागू किया जाना बाकी है. हमास ने कहा है कि वह अपने हथियार जमा तभी करेगा, जब इजराइल पिछले साल के समझौते के अनुसार मिलिट्री ऑपरेशन रोक देगा और अपनी सेना वापस ले लेगा. एक इजराइली अधिकारी ने रॉयटर्स न्यूज एजेंसी को बताया कि जब तक हमास “असल में निरस्त्रीकरण” नहीं करता, तब तक मौजूदा पोजीशन से कोई वापसी नहीं होगी.

इजराइल और हमास में तनातनी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस पहल पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन कट्टर दक्षिणपंथी नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर इतामार बेन-ग्विर ने इसे नामंजूर कर दिया है कि और कहा है कि इजराइल को हमास नेताओं को टारगेट करना जारी रखना चाहिए.

संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले फतह के पूर्व सीनियर अधिकारी मोहम्मद दहलान ने कहा कि ट्रंप के दामाद और अमेरिकी पहल के सीनियर सलाहकार जेरेड कुशनर ने उन्हें बताया कि वह गाजा पर हमले रोकने के लिए इजराइल के साथ काम कर रहे हैं.

दहलान ने कहा कि वाशिंगटन के साथ बातचीत जारी है, और समझौते की सफलता अब इस बात पर निर्भर करती है कि इजराइल अपने रोज़ाना के हमले पूरी तरह से बंद कर दे. इसके अलावा, इजराइली हमलों ने शनिवार को सेंट्रल गाजा में एक मेडिकल सप्लाई वेयरहाउस को तबाह कर दिया, जिससे 20 मीटर चौड़ा और 10 मीटर गहरा गड्ढा बन गया, जो हमलों की एक बड़ी लहर का हिस्सा है जो सीजफायर की कोशिशों के बावजूद जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.