जेनिफर विंगेट ने शेयर कीं हल्दी सेरेमनी की अनसीन तस्वीरें, हरलीन सेठी ने फ्रेंडशिप डे पर लुटाया प्यार

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें और स्पेशल वीडियो शेयर किया है। फ्रेंडशिप डे पर हरलीन सेठी ने भी अनदेखे पल शेयर किए। जानिए पूरी रिपोर्ट।

जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद एक इंटीमेट सेरेमनी में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसमें उनकी फैमिली और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. अब एक्ट्रेस देसी स्टाइल में हुई अपनी हेल्दी सेरेमनी की खूबसूरत झलक दिखाई है. इसमें अलग-अलग मोमेंट्स की तस्वीरें हैं. इसी के साथ उनकी सहेली ने भी आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर उनकी हल्दी की तस्वीरें साझा की हैं.

हल्दी की तस्वीरों में सभी जबरदस्त तरीके से एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. जेनिफर के साथ ही उनके दूल्हे राजा विलियम इस्माइल भी देसी लुक में नजर आए. इसी के साथ फैमिली मोमेंट्स दिल छू लेने वाली पिक्चर्स भी हैं. तो चलिए देख लेते हैं.

सहेली ने शेयर की तस्वीरें

जेनिफर विंगेट की फ्रेंड एक्ट्रेस हरलीन सेठी ने उनके हल्दी फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन दिया, “यारी, दोस्ती, हल्दी” इसी के साथ यलो कलर का हार्ट भी ड्रॉप किया है. इन तस्वीरों में जेनिफर डांस करती दिखाई दे रही हैं. वहीं विलियम स्माइल को भी रस्म के दौरान काफी एंजॉय करते देखा जा सकता है.

जेनिफर का स्वैग वाला लुक

हल्दी फंक्शन के लिए बाकी सारे लोग यलो आउटफिट में नजर आए. वहीं जेनिफर विंगेट ने ग्रीन आउटफिट चुना था. उन्होंने डार्क और लाइट कलर का कंट्रास्ट क्रिएट किया है. इसी के साथ मैचिंग हैवी जूलरी के साथ लुक कंप्लीट किया है. काला चश्मा लगाए वो स्वैग वाले अंदाज में नजर आ रही हैं.

देसी लुक में दूल्हे राजा

अपनी प्री वेडिंग फंक्शन के इस खास मोमेंट के लिए विलियम इस्माइल ने भी देसी आउटफिट चुना है. उन्होंने वाइट कलर का लॉन्ग कुर्ता और मैचिंग ट्राउजर कैरी किया है. इसी के साथ उन्होंने जेनिफर के लुक को मैच करते हुए ग्रीन दुपट्टा कैरी किया. इंडियन अटायर में दूल्हे राजा हैंडसम हंक लगे.

जनिफर ने शेयर की झलक

एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी की फोटोज का एक कोलाज वीडियो शेयर किया है, जिसमें हल्दी की तैयारियों से लेकर डेकोरेशन, फैमिली मोमेंट्स और डांस से लेकर दिल को छू लेने वाले कई खास पल हैं.

कौन हैं विलियम स्माइल?

जानकारी के मुताबिक, जेनिफर के हस्बैंड विलियम स्माइल सिंगापुर के एक व्यवसायी हैं. वो मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया से भी दूरी बनाकर रखते हैं. दरअसल उनका इंस्टा अकाउंट भी प्राइवेट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने यूनाइटेड किंगडम में शादी की है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.