₹4100 की साइकिल ₹6957 में खरीदी! सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार की मुफ्त साइकिल योजना पर उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत मुफ्त साइकिल खरीद में 36 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। जानिए पूरा मामला।
आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा विद्या वाहिनी योजना के तहत छात्राओं को बांटीं गई साइकिल खरीद में 36 करोड़ का घोटाला हुआ है. 4100 रुपए में मिलने वाली साइकिल तकरीबन डेढ़ गुना दाम पर 6957 में खरीदी गई.
सौरव भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार के 650 करोड़ के स्वास्थ्य घोटाले के बाद एक और घोटाले का आरोप लग रहा है कि लड़कियों को बांटी गई साईकिलों में बड़ा घोटाला हुआ है. मुख्यमंत्री ने 2 दिन पहले विनोद नगर में साइकिल बांटी. उन साइकिलों की खरीद में बड़े घोटाले के आरोप लग रहे हैं. 650 करोड़ के घोटाले में ACB के आरोप थे कि टेंडर को टेलर किया गया. वही आरोप इन साइकिल खरीद में भी लगे हैं.
सौरव भारद्वाज ने कहा कि साइकिल खरीद को लेकर कई शिकायतें आईं. ये साइकिल बाजार में 4100 की आती है, आप कहीं भी पता कर सकते हो. वो ही साइकिल टेंडर में 6923 कीमत की रखी गई. ये आरोप वो कंपनी लगा रही है जो भाजपा शासित राज्यों में तकरीबन 5 लाख साइकिल दे चुकी थी. दिल्ली में 1 लाख 30 हजार साइकिल खरीदने का टेंडर है. 6923 रुपए के हिसाब से 90 करोड़ रुपए हुए.
3 सालों का टर्नओवर भी नजर अंदाज किया
उन्होंने कहा कि आमतौर पर टेंडर में कंपनी का डेढ़ गुना टर्नओवर मांगा जा सकता है. ज्यादा से ज्यादा 180 करोड़ का टर्नओवर मांगा जा सकता था. लेकिन यहां मांगा गया 300 करोड़ टर्नओवर, ताकि 4100 रुपए की साइकिल देने वाली कंपनियां टेंडर से बाहर हो जाएं. कंपनियों का पिछले 3 सालों का टर्नओवर भी नजर अंदाज किया गया. जबकि उन्हीं कंपनियों ने बीजेपी शासित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में लाखों साइकिल सप्लाई की.
10 लाख की X रे मशीन 30 लाख रुपए की खरीदी
सौरव भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जानबूझकर प्री बिड मीटिंग भी नहीं रखी, क्योंकि वो कंपनियों 4100 रुपए में दे रही थीं. उसकी जगह 6957 रुपए की एक साइकिल खरीदी गई। 90 करोड़ के टेंडर में 36 करोड़ की कमीशन खोरी का आरोप है. जैसे हेल्थ में 10 लाख की X रे मशीन 30 लाख रुपए की खरीदी गई. इनके मंत्री बहुत बोलते हैं, लेकिन इसपर कोई बोलेगा? वहां भी 650 करोड़ के हेल्थ घोटाले में कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से DGHS वत्सला अग्रवाल का फोटो चलवाया गया.
बीजेपी से नफरत करते हैं जेन Z
सौरव भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के अंदर बीजेपी के पास जेन Z से बात करने के लिए नेपो किड हैं. लेकिन जेन Z उनसे नफरत करते हैं.
मुख्यमंत्री पर बोला हमला
सौरव भारद्वाज ने कहा कि विधवा, वृद्ध, विकलांग पेंशन किसी को लगवानी होती है तो सिर्फ सेल्फ अटेस्टेड ही चला जाता है. लेकिन इस दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए MP/MLA की रिकमेंडेशन चाहिए? रेखा गुप्ता क्यों चाहती हैं कि महिलाएं उनके चौखट पर जाएं? पिंक टिकट को भी बंद कर दिया. ये नहीं चाहते कि पूर्वांचल महिलाएं दिल्ली आकर काम करें. पूर्वांचलियों से नफरत करती है भाजपा. पिंक टिकट से कितना बच गया?
लक्ष्मी योजना को लेकर सरकारी नियमों पर सवाल
रेखा गुप्ता हरियाणा से आकर दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गईं. कोई कहीं और से आकर मंत्री बन गया लेकिन लक्ष्मी योजना के लिए दिल्ली में 10 साल रहना क्यों जरूरी है? आप ये क्यों नहीं कहते कि 10 साल से कम वाले हमें वोट ना दें. वोट तो एक साल वाले का भी ले लेते हैं. पहले बिहार और फिर दिल्ली दिल्ली में वोट ले लेते हैं.
दिल्ली सरकार ने बजट में किया था एलान
आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने बजट में एलान किया था कि स्कूलों में पढ़ने वाली 9वीं क्लास की छात्राओं को सरकार मुफ्त साइकिल देगी. दिल्ली सरकार ने इस योजना को ‘विद्या वाहिनी’ नाम दिया गया है. शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईस्ट दिल्ली के विनोद नगर में एक कार्यक्रम में 3000 छात्राओं को मुफ्त साइकिल बांटी थीं. दिल्ली सरकार के मुताबिक आगामी दिनों में 1 लाख 40 हजार साइकिल और बांटी जाएंगी.