कोर्ट के फैसले पर भड़कीं विनेश फोगाट, कहा- ‘ऊपरी अदालत में करेंगे अपील, जारी रहेगी लड़ाई’

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण मामले में बरी कर दिया है। इस फैसले पर विनेश फोगाट ने निराशा जताते हुए ऊपरी अदालत में अपील करने का ऐलान किया है।

हरियाणा : हरियाणा से इस वक्त की खेल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महिला पहलवाओं और भारतीय कुश्ती महासंघ के बीच के मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है। बता दें कि 3 अगस्त 2026 को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने बृजभूषण सिंह को बरी कर दिया था। इस मामले पर महिला पहलवान विनेश फोगाट ने प्रतिक्रिया दी थी और साजिश करने की बात बोली थी।

पहलवानों के आंदोलन का अहम हिस्सा रहीं विनेश फोगाट ने भी प्रतिक्रिया देते हुए इस लड़ाई को जारी रखने और फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है।

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कोर्ट के फैसले के बाद अपने एक्स हैंडल पर एक नोट शेयर किया है।

इसमें उन्होंने कहा कि हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी। सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर बृजभूषण ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस करवाए हैं। पर कई महिला पहलवान खड़ी रहीं और कोर्ट में बृजभूषण के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ती रहीं।

हमें इस बात का बहुत दुख है कि अदालत ने बृज भूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन हिंसा के आरोपों में दोषी नहीं माना।

PunjabKesari

शुरू दिन से ही सारा तंत्र, सरकार और ये सिस्टम बृजभूषण को बचाने के लिए लगा हुआ है। महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दे दिया है, और यह जल्द से जल्द की जाएगी। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने भी ट्वीट कर कहा कि… 

महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में अदालत के फैसले से दिल भारी बेशक है, परन्तु मेरा मानना है कि न्याय की यह लड़ाई में यह एक पड़ाव भर है। हमारी महिला पहलवानों के संघर्ष और देश के लिए उनके योगदान का गवाह पूरा देश है। देश की आम जनता आपके साथ मजबूती से खड़ी है। उम्मीद करते हैं कि उपरी अदालत से आपको न्याय मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.