जूई में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की जांच करने पहुंचे अधिकारी, रिकॉर्ड में गड़बड़ी से बिना पैमाइश लौटे
जूई खुर्द व जूई बिचली में श्मशान घाट और पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की जांच करने पहुंचे अधिकारी। राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी के चलते नहीं हो सकी पैमाइश।
जूई। जूई खुर्द और जूई बिचली की पंचायती भूमि तथा श्मशान घाट पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने के कारण पैमाइश किए बिना लौटना पड़ा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड दुरुस्त होने के बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।