टोहाना के चांदपुरा में चलती स्विफ्ट डिजायर में लगी भीषण आग, कार सवार युवकों ने कूदकर बचाई जान

टोहाना के चांदपुरा गांव के पास चलती स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानिए पूरा मामला।

टोहाना :  टोहाना क्षेत्र के गांव चांदपुरा में देर रात्रि एक स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों युवकों ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार नूंह जिले के गांव टियापति निवासी साजिद खान गांव मुदलिया स्थित मक्का मस्जिद में मौलवी हैं। देर रात वह अपने मामा के लड़के जाहिद खान के साथ स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर घग्गर साइफन चांदपुरा से गांव मुदलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चांदपुरा गांव के पास चलते-चलते कार से अचानक लपटें निकलने लगीं।

आग देखकर दोनों घबरा गए और तुरंत गाड़ी रोककर बाहर कूद गए। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.