लोक निर्माण विभाग और पंचायत की खींचतान में पिस रहे बहल के लोग, नालों में ओवरफ्लो का पानी
बहल में राजगढ़ रोड स्थित पिलानी बाईपास पर बिना ढके नाले हादसे का सबब बने हुए हैं। आए दिन पशु और लोग इनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
बहल। राजगढ़ रोड से निकलने वाले पिलानी बाईपास पर सड़क किनारे खुले नाले लोगों और पशुओं के लिए जानलेवा खतरा बने हुए हैं। चौड़े और बिना कवर के नालों में आए दिन पशु गिर रहे हैं। कई बार बच्चे और बुजुर्ग भी इनमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद पंचायत और प्रशासन की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
इन नालों की सफाई का काम ग्राम पंचायत का है। इन्हें कवर करने के लिए अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। डिमांड आने पर प्रस्ताव आगे भेज दिया जाएगा।