भिवानी के मंढोली खुर्द में सील मेडिकल स्टोर की दीवार तोड़कर दवाइयां निकालने की कोशिश
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर चार अगस्त को मेडिकल स्टोर को सील किया था। कार्रवाई के दौरान वहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां मिली थीं।
भिवानी। मंढोली खुर्द में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सील किए गए मेडिकल स्टोर में दवाइयां निकालने के लिए दीवार तोड़ने का मामला सामने आया है। चार अगस्त को सील किए गए स्टोर की सात अगस्त को पुलिस की मौजूदगी में सील खोली गई तो दीवार टूटी मिली।
यहां बिना किसी वैध डिग्री और चिकित्सकीय अनुभव के मरीजों को दाखिल कर उनका उपचार करने और दवाइयां देने की बात सामने आई।