अहंकार त्यागकर विनम्र बनने वाला ही वास्तव में बड़ा, भिवानी में बोले संत कंवर महाराज
भिवानी स्थित राधा स्वामी दिनोद आश्रम में आयोजित सत्संग में संत कंवर महाराज ने अहंकार से बचने, नाम-सुमिरन और गुरु के वचनों पर चलने की प्रेरणा दी।
भिवानी। राधा स्वामी दिनोद आश्रम में रविवार को आयोजित सत्संग में संत कंवर महाराज ने कहा कि अहंकार से बचकर विनम्र रहने वाला व्यक्ति ही वास्तव में बड़ा बनता है। उन्होंने कहा कि जब भक्ति, भजन या सुमिरन के लिए समय न मिल पाए तो खाली समय में महापुरुषों की वाणी पढ़नी, याद करनी, गानी या उसका चिंतन करना चाहिए।