भिवानी में निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल से गिरकर महिला मजदूर की मौत, परिजनों का इलाज में लापरवाही का आरोप
भिवानी लघु सचिवालय परिसर की तीसरी मंजिल से गिरकर महिला मजदूर की मौत। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
भिवानी। शहर के लघु सचिवालय परिसर में निर्माणाधीन नए प्रशासनिक खंड की तीसरी मंजिल से सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला मजदूर नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए। करीब दो घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।