भिवानी नागरिक अस्पताल में एक्सरे के लिए 3 घंटे का इंतजार, रोजाना 300 मरीज परेशान
भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में एक्सरे के लिए मरीजों को 3 से 4 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। जानें क्या है पूरा मामला।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में एक्स-रे के लिए मरीजों को घंटों कतार में इंतजार करना पड़ रहा है। रोजाना करीब 300 मरीजों को डॉक्टर एक्स-रे जांच के लिए भेज रहे हैं। सुबह से ही एक्स-रे केंद्र के बाहर मरीजों और परिजनों की भीड़ जुट जाती है।