भिवानी में दूसरे दिन भी जारी रहा एचटेट अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन, धीमी सर्वर स्पीड से बढ़ी परेशानी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय भिवानी में अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन जारी। जानें जरूरी दिशा-निर्देश और पूरी प्रक्रिया।
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रही। प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक में करीब 20 मिनट लग रहे हैं। इसकी वजह सर्वर की धीमी गति बताई जा रही है।