अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली ने लेटेस्ट तस्वीरों में अपना देसी अंदाज दिखाया है. हर एक फोटो में वो बेहद नजाकत के साथ अपना ग्रेसफुल लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं और फैंस ने इन तस्वीरों को देखकर तारीफों में कसीदे पढ़ दिए हैं और हार्ट स्टीकर की बौछार करते नजर आ रहे हैं.
15 अगस्त को इस बार तीज का फेस्टिवल भी मनाया जाएगा. इससे पहले ही रूपाली गांगुली का फेस्टिव लुक आ गया है. उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “परंपरा के साथ थोड़ा सा स्पार्कल (चमक-दमक)” इन तस्वीरों में उन्हें पाकिस्तानी स्टाइल कुर्ती और स्कर्ट सेट में देखा जा सकता है.
रूपाली गांगुली सीरियल के अपने रोल अनुपमा से तो दर्शकों के दिलो राज करती ही हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है. वह कमर्शियल फोटोशूट से लेकर खास पलों की तस्वीरों के साथ ही सेट से कई बार को-स्टार्स के साथ मजेदार रील्स भी शेयर करती रहती हैं.
रूपाली गांगुली की ये तस्वीरें फैंस के दिल को भा गई हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए उनकी तारीफ में लिखा, “उफ्फ तेरी अदा! आप बहुत खूबसूरत हो मैम”, दूसरे ने भी इसी तरह से कमेंट ड्रॉप किया, “सच में मैम, यह लुक बहुत ही सॉफ्ट और पॉजिटिव वाइब्स दे रहा है, नजर न लगे” इसी के साथ फैन ने अनुपमा के नजर उतारने वाले आइकॉनिक स्टाइल में लिखा, ‘थू-थू-थू’.
सूट के कलर से लेकर इसपर की गई डिटेलिंग तक रूपाली गांगुली के लुक को फेस्टिव टच देते हैं. वहीं मैचिंग पोटली बैग, ईयररिंग से लेकर ब्रेसलेट और रिंग तक उनका ये लुक काफी रिच है. माथे पर बिंदी लगाए सटल मेकअप में वो बेहद प्यारी लग रही हैं.
बात करें सीरियल के मौजूदा ट्रेक की तो अनुपमा में इस वक्त कुकिंग कंपटीशन चल रहा है जो एक ड्रामेटिक रियलिटी शो में बदल गया है. दोनों फैमिली एक ही जगह पर शाह हाउस में हैं, जहां पर कैमरा लगाए गए हैं. अब राही के परिवार और अनुपमा की फैमिली के बीच की टक्कर और भी जबरदस्त हो चुकी है.
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.