परिवार पहचान पत्र में बदलाव की नई समय-सीमा लागू, जानें किस काम में लगेंगे कितने दिन
क्रीड ने परिवार पहचान पत्र (PPP) में सुधार और बदलाव के लिए नई समय-सीमा जारी की है। अब 3 से 40 दिनों के भीतर होंगे सभी कार्य।
भिवानी। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में अब किसी भी प्रकार का बदलाव तय समय-सीमा के तहत होगा। क्रीड (नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग) ने इसके लिए नए समय-सीमा के नियम जारी किए हैं। नए नियमों के अनुसार पीपीपी में अलग-अलग तरह के बदलाव के लिए तीन दिन से लेकर 30 या 40 दिन तक का समय लग सकता है।