गुड़गांव में फिर एक्टिव हुए चेन स्नेचर, महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार

गुड़गांव के सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

गुड़गांव : गुड़गांव में अपराध पर अंकुश लगाने का दावा करने वाली पुलिस की नाक तले ही अपराधी वारदातों को अंजाम देना शुरू हो गए हैं। एक बार फिर गुड़गांव में चेन स्नेचर एक्टिव हो गए हें जो लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर-50 थाना एरिया से सामने आया है जहां चेन स्नेचरों ने महिला की चेन झपट ली और ‌फरार हो गए। वारदात के 11 दिन बीत जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, साउथ एंड सेक्टर-49 की रहने वाली महिमा जैन ने बताया कि वह 6 अगस्त को क्षेत्र से जा रही थी। वह द नाइल सोसाइटी के पास पहुंची तो बाइक पर सवार होकर दो युवक आए ओर उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इस घटना से वह काफी सहम गई। उन्होंने शाेर मचाया, लेकिन आरोपी उनकी आंखों के सामने से ओझल हो गए। इस पर उन्होनें पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 के तहत अज्ञात स्नेचरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.