गुड़गांव में हाफ मैराथन की प्रैक्टिस कर रहे धावकों और DLF बाउंसरों में बहस, प्राइवेट रोड बताकर रोका

गुड़गांव में हाफ मैराथन प्रैक्टिस कर रहे धावकों और DLF के बाउंसरों के बीच सड़क पर दौड़ने को लेकर विवाद।

गुड़गांव : आज सुबह हाथ मैराथन की प्रैक्टिस कर रहे धावकों और DLF के बाउसंरों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद धावकों को डीएलएफ फेज-5 की पार्क ड्राइव सोसाइटी की रोड पर भागने से रोकने को लेकर हुआ। धावकों का आरोप है कि डीएलएफ के बाउंसरों ने उन्हें दौड़ने से रोक लिया और कहा कि यह पूरी लेन प्राइवेट प्रॉपर्टी है और यहां दौड़ना मना है। इस पर धावकों ने कोई लिखित आदेश की काॅपी मांगी, लेकिन बाउंसर कोई आदेश की कॉपी नहीं दे पाए। वहीं, धावकों ने जब वीडियो बनानी शुरू की तो बाउंसरों ने इसका विरोध कर दिया। धावकों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि कुछ घंटों के बाद यह वीडियो डिलीट कर दी गई। मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, वेदांता ग्रुप की ओर से हाफ मेराथन कराई जानी थी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपडेट की गई थी। मैराथन में भाग लेने के लिए गुड़गांव के कई धावक प्रेक्टिस कर रहे थे। आज डीएलएफ फेज-5 की पार्क ड्राइव सोसाइटी की एक सड़क पर कुछ धावक दौड़ लगा रहे थे तो एक QRT ने उन्हे रोक लिया। बताया जा रहा है कि यह QRT डीएलएफ के बाउंसरों की है जिसने लोगों को इस रोड पर दौड़ लगाने से मना कर दिया। आरोप है कि धावकों को कहा गया कि यह प्राइवेट सड़क है और आप यहां पर दौड़ नहीं लगा सकते।

धावकों का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में बाउंसरों से कोई प्रशासनिक आदेश मांगे तो वह बिफर गए ओर उनसे अभद्रता करने लगे। धावकों का कहना है कि गुड़गांव के आधी से ज्यादा सड़कें गड्ढों में तब्दील है। कुछ सड़कें दौड़ने लायक हैं तो उन पर यह बाउंसर किसी को दौड़ने नहीं दे रहे हैं। जैसे यह सड़क धावक तोड़ कर चले जाएंगे या इसे अपने साथ ले जाएंगे। बाउंसरों की मनमानी पर जब धावकों ने वीडियो बनानी शुरू की तो बाउंसर बिफर गए और उन्हें वीडियो बनाने से रोकने लगे। इस पर लोगों ने वीडियो बनाकर बाउंसरों की मनमानी को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर जब मामला तूल पकड़ने लगा तो वीडियो पोस्ट करने वाले लोगों ने इसे पोस्ट करने के कुछ ही घंटो में डिलीट कर दिया। इतना ही नहीं मैराथन को लेकर की गई पोस्ट को भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया। वहीं, सूत्रों की मानें तो बाउंसरों ने धावकों को टीशर्ट पहनकर एक लेन में दौड़ने के लिए कहा था, लेकिन यह नहीं माने ओर दोनों पक्षों में इस बहस ने विवाद का  रूप ले लिया। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। वहीं, डीएलएफ की तरफ से मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई  है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.