देवराला गांव में बंदरों का भारी आतंक, सहमे स्कूली बच्चे, पंचायत पर लापरवाही के आरोप
भिवानी के देवराला गांव में बंदरों के आतंक से स्कूली बच्चे सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप- पंचायत नहीं उठा रही कोई कदम।
कैरू। गांव देवराला में बंदरों के खौफ से स्कूली बच्चों का बचपन सहमा हुआ है। स्कूल के सामने, घरों की छतों और गलियों में बंदरों का झुंड डेरा जमाए रहता है। खासकर प्राइमरी स्कूल के रास्ते पर छोटे बच्चों के स्कूल जाने के समय बंदर रास्ते में बैठ जाते हैं।