रोहतक में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से 22 वर्षीय विवाहिता चेतना का शव बरामद। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।

रोहतक : रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से 22 वर्षीय विवाहिता चेतना का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि चेतना की शादी नेहरू कॉलोनी निवासी मनीष के साथ हुई थी। मृतका के पिता वीरेंद्र, निवासी माछरौली, झज्जर, ने पुलिस को शिकायत देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.