बहल में सतगामा कन्नी प्रधान पद पर नहीं बना फैसला, 21 सदस्यीय कमेटी करेगी निर्णय
बाबा सिद्धनाथ धाम सिधनवा में 7 गांवों की पंचायत में नहीं बना फैसला। 21 सदस्यीय कमेटी 30 अगस्त से पहले चुनेगी नया प्रधान।
बहल। बाबा सिद्धनाथ धाम सिधनवा में रविवार को सतगामा कन्नी के प्रधान पद के चुनाव के लिए पंचायत हुई लेकिन प्रधान पद पर कोई फैसला नहीं हो सका। पंचायत में तय किया गया कि कन्नी से जुड़े सात गांवों से तीन-तीन लोगों को शामिल कर 21 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। यही कमेटी कन्नी प्रधान और कार्यकारिणी के चयन का फैसला करेगी।