गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, दरोगा की पत्नी से चेन लूटने का था आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दरोगा की पत्नी से चेन लूटी थी।
गाजियाबाद के मोदीनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक दरोगा की पत्नी से सोने की चेन लूटने का आरोप है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाइक भगाई और फिसलकर गिर पड़े
यह घटना सीकरी कल्छीना रोड पर देर रात चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने एक बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे बाइक मोड़कर भागने लगे। भागने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
भागते हुए पुलिस पर की फायरिंग
बाइक गिरने के बाद बदमाश पैदल ही भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मेरठ के रहने वाले हैं बदमाश
प्रारंभिक पूछताछ में बदमाशों ने अपनी पहचान फारूख और आसिम के रूप में बताई। ये दोनों मेरठ के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, फारूख पर पहले से ही छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
दरोगा की बीवी से ऐसे की थी लूटमारी
बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 21 अगस्त को मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला से दो कान के कुंडल भी लूटे थे। इन कुंडल को वे छिपाकर रखा था और आज बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक मृत कारतूस, दो पीली धातु के कान के कुंडल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।