गुड़गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, गुमशुदा युवक की तलाश में थाने पहुंचे परिजन तो मिली मौत की खबर

गुड़गांव के बादशाहपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत। परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो मिली दुखद खबर।

गुड़गांव : ड्यूटी के लिए घर से निकला युवक जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दूसरे दिन शाम तक तलाश करने के बाद जब परिजन शिकायत दर्ज कराने बादशाहपुर थाने पहुंचे तो परिजनों को युवक की लाश मिली। जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब मामले की जांच हुई तो पता लगा कि अज्ञात वाहन युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई।

बादशाहपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 30 अगस्त को उनका 23 वर्षीय भाई चंद्रमणि केवट अंसल सोसाइटी रामगढ़ में काम करके घर जा रहा था। रात करीब 9 बजे तक चंद्रमणि घर नहीं पहुंचा तो वह अपने भाई की तलाश में निकल पड़े। रात भर तलाश करने के बाद भी चंद्रमणि का कुछ पता नहीं लगा। अगले दिन वह दोबारा तलाश करने लगे और दोपहर बाद तक जब चंद्रमणि का कुछ पता नहीं लगा तो वह बादशाहपुर थाने अपनी फरियाद लेकर पहुंच गए। थाने में उन्हें पता लगा कि उनके भाई की मौत हो गई है। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि आइरिया मॉल के पास उनके भाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण चंद्रमणि की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.