पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 04 सितम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 04 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 04 सितम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 💐🙏*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 सितम्बर 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 24:15 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 23:04 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* बालव – 13:22 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* हर्शण – 15:43 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 06:00
*🌄सूर्यास्त-* 18:39
*🌙चन्द्रोदय-* 11:38
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 10:45 से 12:20
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 भाद्रपद बदी अष्टमी 24:15 तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ , श्री दूर्वाष्टमी अष्टमी , श्री कालाष्टमी , श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत (सभी के लिए) , रोहिणी नक्षत्रयुता श्रीकृष्ण जन्मोत्सव , श्रीकृष्ण जयन्ती योग , गोकुलाष्टमी , नन्दोत्सव (कल भी) , दशाफल व्रत , अगस्त्य उदय, मंत्रादि , यमघण्टयोग सूर्योदय से 23:05 तक , जरा – जीवंतिका पूजन , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , रोहिणी नक्षत्रयुता श्रीकृष्ण जन्मोत्सव , श्री ज्ञानेश्वर महाराज जयंती – अपेगांव (औरंगाबाद , भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) , गुरू श्री जम्भेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) , श्री महाकाली जयन्ती (श्रावण कृष्ण अष्टमी को व पंचांगभेद से भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को भी) , माँ विंध्यवासिनी जयंती (जन्माष्टमी , मतभेद) , महर्षि नवल जयन्ती , श्री दादाभाई नौरोजी जयन्ती , श्री सुशील कुमार शिंदे जन्म दिवस , श्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्मृति दिवस , श्री विल्फ़्रेड डिसूजा स्मृति दिवस , साहित्यकार श्री धर्मवीर भारती जी पुण्यतिथि व राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस (National Wildlife Day , साल दो बार – 22 फरवरी और 4 सितंबर)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 भाद्रपद बदी नवमी 19:26 तक पश्चात् दशमी शुरु , शिक्षक दिवस , श्रीगोगाजी नवमी (मुख्य मेला गोगा मेड़ी , राज.)।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*वसुदेवसुतं देवं*
*कंस – चाणूर – मर्दनम्।*
*देवकीपरमानन्दं*
*कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥*
*भावार्थ 👉*
_मैं वसुदेव पुत्र, देवकी के परमानन्द, कंस और चाणूर जैसे दैत्यों का वध करने वाले , समस्त संसार के गुरू भगवान श्रीकृष्ण को वन्दन करता हूँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 सितंबर 2026 , शुक्रवार*
*श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 💐*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच और सक्रियता आपको महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता दिलाएगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज आपकी कार्यशैली और योजनाएं आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगी। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप कुशलता से पूरा करेंगे। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण वस्तु या वाहन से संबंधित योजना बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देने से मन को शांति और संतोष मिलेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपकी सूझबूझ और कार्यकुशलता कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम दिलाएगी। व्यवसाय में नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। सहकर्मियों और कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों को महत्व दिया जाएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और दिन उत्साहपूर्ण रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव करने का प्रयास करेंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा और नई ऊर्जा का अनुभव होगा। परिवार एवं जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास प्रदान करेगा। आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपकी प्रतिभा को सराहना मिलेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज सामाजिक संपर्क आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। धार्मिक एवं शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन को संतुष्टि मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सजगता और व्यवस्थित कार्यशैली प्रशंसा दिलाएगी। किसी नए व्यक्ति से संपर्क भविष्य में उपयोगी साबित हो सकता है। साझेदारी से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और स्पष्ट संवाद आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको अनुभवी एवं प्रतिष्ठित लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके व्यक्तित्व और कार्यशैली की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियों के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में मधुरता बनी रहेगी। धार्मिक एवं आध्यात्मिक विचारों से मन में शांति और सकारात्मकता का संचार होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को गति देने का अच्छा अवसर मिलेगा। व्यवसाय में किए गए सकारात्मक बदलाव भविष्य में लाभदायक परिणाम दे सकते हैं। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अपनी मेहनत और कुशलता से पूरा करेंगे। परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के नए अवसर मिल सकते हैं।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और उत्साहपूर्ण रहेगा। घर की साज-सज्जा अथवा नवीनीकरण से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। परिवार के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच आपको अच्छे परिणाम दिलाएगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यवसाय में सक्रियता बनी रहेगी और कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। कर्मचारियों एवं सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यक्षमता दिखाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपकी मेहनत और अनुशासन से कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज किसी रुके हुए कार्य में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति अथवा महत्वपूर्ण पारिवारिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से किसी महत्वपूर्ण विषय को सही दिशा मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और स्वयं के लिए समय निकालने से मानसिक प्रसन्नता बढ़ेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज मेहनत और लगन से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में आपकी कार्यकुशलता की सराहना हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और दिन के अंत में मानसिक संतुष्टि का अनुभव होगा। स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा।
🔅 कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रस्तुत करने की पूरी कोशिश रही है, फिर भी राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित होते हैं। आपकी व्यक्तिगत कुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसे मार्गदर्शन के रूप में लें और महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपनी परिस्थितियों को भी ध्यान में रखें।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1665 – मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1781 – स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गयी।
1888 – गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
1946 – भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
1967 – 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में अाया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत।
1985 – 73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी, डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
1998: लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पी.एच.डी करने के दौरान गूगल को विकसित किया था।आज ही इन दोनों ने कंपनी के रूप में इसे रजिस्टर्ड किया और इसके लिए एक बैंक अकाउंट खोला।
1999 – ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
2000 – श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
2001 – श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।
2005 – लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
2007 – ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
2008 – मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।
2008 – केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2009 – गुजरात उच्च न्यायालय ने असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया।
2009 – कोयला कम्पनी एस. सी. सी. एल. को मिनी रत्न कम्पनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी।
2012- पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।
2019 – कतर में 2022 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए आधिकारिक लोगो को जारी कर दिया गया ,डिजाइन की प्रेरणा कतर के पारंपरिक ऊनी शॉल से ली गई।
2019 – भारत और पाकिस्तान करतारपुर साहिब गलियारे के उपयोग के लिए भारतीय तीर्थ यात्रियों की वीज़ा मुक्त यात्रा पर सहमती बनी।
2019 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने व्लादिवोस्ताक में शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की।
2019 – पंजाब के बटाला में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके के कारण 21 लोगों की मौत।
2019 – एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण का कार्यक्रम ब्रिटेन में जारी।
2020 – यूरोपीय संघ के अध्यक्ष और यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी ने इंडो-पैसिफिक रणनीति लांच की। इसे भारत के साथ लॉन्च किया गया।
2020 – बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में स्थित एक मस्जिद में लगे छह एयरकंडीशन के फटने से एक बच्चे सहित 17 नमाजियों की मौत हुई।
2021 – पंजशीर को लेकर तालिबान ने फिर मनाया जश्न, हवाई फायरिंग में 70 की मौत हुई।
2022 – पंजाब के मोहाली में (लंदन ब्रिज) मेले के दौरान ड्राप टावर झूला (लगभग 50 फुट ऊँचा) टूटने से लगभग 50 लोग घायल हुए।
2022 – थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दिन की यात्रा पर नेपाल पहुंचे।
2023 – पाकिस्तान नेवी का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत तीन लोगों की मौत हुई।
2023 – सेना हॉस्पिटल(आरएंडआर),दिल्ली में नेत्र विज्ञान पर दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – विशाखापत्तनम बंदरगाह के अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन किया गया।
2023 – नाइजीरिया में लागोस की पहली मेट्रो रेल सेवा, ब्लू लाइन शुरू हुई।
2024 – अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी से चार की मौत, नौ से अधिक घायल हुए
2025 – अमेरिका-जापान व्यापार समझौता लागू हुआ , ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए; बेसलाइन टैरिफ 15% रखा।
2025 – नेपाल सरकार ने फेसबुक, एक्स, यूट्यूब और व्हाट्सएप सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध (बैन) लगाया।
*4 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1825 – दादा भाई नौरोजी – राजनीतिज्ञ ।
1880 – भूपेंद्रनाथ दत्त – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।
1894 – ज्ञानचंद्र घोष – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता।
1895 – सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1906 – नंददुलारे वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।
1909 – ब्रज कुमार नेहरू – संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत व श्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बृजलाल और रामेश्वरी नेहरू के पुत्र।
1924 – के. वी. रघुनाथ रेड्डी – पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।
1941 – सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1952 – ऋषि कपूर, भारतीय अभिनेता।
1962 – किरण मोरे, भारतीय क्रिकेटर ।
1971 – लांस क्लूजनर दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर।
*4 सितंबर को हुए निधन👉*
1912 – मोहनलाल विष्णु पंड्या – भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक थे।
1969 – उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।
1975 – बलदेव प्रसाद मिश्र हिन्दी साहित्यकार, न्यायविद तथा लोकसेवक थे।
1997 – धर्मवीर भारती भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
2006 – सत्येंद्र नारायण सिन्हा – बिहार के 19वें मुख्यमंत्री।
2006 – आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन।
2014 – जोन एलेक्जेंड्रा मोलिंस्की, एक अमेरिकी हास्य कलाकार, अभिनेत्री, लेखक, निर्माता और टेलीविजन होस्ट थी।
2015 – विल्फ़्रेड डिसूजा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2017 – सुल्तान अहमद भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में पर्यटन राज्यमंत्री थे।
2021 – पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पौत्र और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव केशव देसीराजू का निधन हुआ।
2022 – टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस पलोनजी मिस्त्री (54) की एक सड़क दुर्घटना में मौत हुई।
2023 – अमेरिकी संगीतकार गैरी राइट (80) का निधन हुआ।
2023 – ट्यूनिशियाई फुटबॉल प्रबंधक Hameur Hizem (85) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार स्टीव हार्वेल (56) का निधन हुआ।
2024 – चिली के टेनिस खिलाड़ी लुइस अयाला (91) का निधन हुआ।
2025 – केरल की प्रसिद्ध फॉरेंसिक सर्जन डॉ. शेरली वासु (68) का निधन हुआ।
2025 – पश्चिम बंगाल (TMC) के विधायक जफिकुल इस्लाम (49) का निधन हुआ।
2025 – विख्यात इतालवी फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी (91) का निधन हुआ।
*4 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 रोहिणी नक्षत्रयुता श्रीकृष्ण जन्मोत्सव।
🌟 श्री ज्ञानेश्वर महाराज जयंती – अपेगांव (औरंगाबाद , भाद्रपद कृष्ण अष्टमी)।
🌟 गुरू श्री जम्भेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी)।
🌟 श्री महाकाली जयन्ती (श्रावण कृष्ण अष्टमी को व पंचांगभेद से भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को भी)।
🌟 माँ विंध्यवासिनी जयंती (जन्माष्टमी , मतभेद)।
🌟 महर्षि नवल जयन्ती।
🌟 श्री दादाभाई नौरोजी जयन्ती।
🌟 श्री सुशील कुमार शिंदे जन्म दिवस।
🌟 श्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्मृति दिवस।
🌟 श्री विल्फ़्रेड डिसूजा स्मृति दिवस।
🌟 साहित्यकार श्री धर्मवीर भारती जी पुण्यतिथि।
🌟 राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस (National Wildlife Day , साल दो बार – 22 फरवरी और 4 सितंबर)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*