भिवानी में सफाई कर्मियों की हड़ताल 29वें दिन भी जारी, शहर में लगे 50 टन कूड़े के ढेर
भिवानी में सफाई कर्मियों और दमकल कर्मियों की हड़ताल 29वें दिन भी जारी। शहर में कूड़े के ढेर और प्रशासन की कार्रवाई पर पूरी अपडेट।
भिवानी। नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल वीरवार को 29वें दिन भी जारी रही। वीरवार सुबह हड़ताली कर्मियों ने नगर परिषद के गेट पर ताला जड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और थोड़ी देर बाद ताला खोला गया। इसके बाद हड़ताली कर्मचारी गेट के आगे धरना पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।