धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने सिर पर उठाए कलश
बवानीखेड़ा में बाबा कैलाश गिरी महाराज की मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा। उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे।
बवानीखेड़ा। कस्बे के धार्मिक स्थल पर वीरवार को बाबा कैलाश गिरी महाराज की मूर्ति स्थापना पर कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा कस्बा बाबा के जयकारों से गूंज उठा। समूचा माहौल भक्तिमय नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ हुई।