पानीपत में दर्दनाक हादसा, रेशमा और सोनिया की मौत के बाद चालक कार लेकर फरार

पानीपत के इसराना में रोहतक हाईवे पार कर रही दो महिलाओं को कार ने कुचला, मौके पर मौत। चालक फरार।

पानीपत : इसराना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब सात बजे इसराना बस अड्डे के पास रोहतक हाईवे पार करते हुए कार ने फैक्टरी से लौट रही रेशमा (47) और सोनिया (38) को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। सोनिया के परिजनों का आरोप कार पुलिसकर्मी चला रहा था।

इसराना के बलबीर ग्रोवर ने बताया कि उनके परिवार की महिला सोनिया और गांव की ही रेशमा नौल्था बलाना रोड पर स्थित मॉर्बल होम फैक्टरी में काम करती थी। सोमवार को दोनों शाम को काम खत्म कर ऑटो में सवार होकर इसराना बस अड्डे के पर पहुंची। जैसे ही वह हाईवे पार करने लगी तो गोहाना से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को तुरंत ही पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उधर, हादसे के बाद कार चालक कार लेकर वहां से भाग गया। सोनिया का परिजनों का कहना है कि पुलिस ने कार को टोल प्लाजा के पास से अपने कब्जे में ले लिया है। कार में पुलिसकर्मी था। पुलिस का कहना है कि उन्हें केवल कार मिली है कार चालक मौके पर नहीं मिला। इसराना थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। अभी चालक के बारे में पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.