भिवानी के पूर्व सैनिक श्रीपाल यादव ने 17,619 फीट की ऊंचाई पर पूरी की फुल मैराथन, देश का नाम रोशन किया
भिवानी के पूर्व सैनिक एवं धावक श्रीपाल यादव ने 17,619 फीट की ऊंचाई पर 42.2 किलोमीटर की फुल मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की।
भिवानी। सेक्टर-23 निवासी पूर्व सैनिक एवं धावक श्रीपाल यादव ने 17,619 फीट की दुर्गम ऊंचाई पर 42.2 किलोमीटर की फुल मैराथन पूरी कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। 13 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस स्पर्धा में उन्होंने अदम्य साहस, उत्कृष्ट फिटनेस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया।
पूर्व सैनिक श्रीपाल यादव ने कहा कि भारतीय सेना में बिताए वर्षों ने उन्हें कभी परिस्थितियों के आगे झुकना नहीं सिखाया। लद्दाख मैराथन सिर्फ शारीरिक क्षमता की नहीं बल्कि मानसिक दृढ़ता की भी सबसे बड़ी परीक्षा थी। 17 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर हर सांस के साथ संघर्ष करना पड़ता था। ऐसे समय में मातृभूमि का गौरव और भिवानी का नाम रोशन करने का जज्बा ही उनकी असली ताकत बना।