लोहारू में भाकियू के नेतृत्व में किसानों की पंचायत, बाजरा की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की मांग
लोहारू अनाज मंडी में भाकियू की पंचायत। बाजरा की सरकारी खरीद, भावांतर राशि और सूखा प्रभावित फसलों के मुआवजे की मांग।
लोहारू। खरीफ फसल बाजरा की सरकारी खरीद जल्द शुरू कराने और पिछले वर्ष की बकाया भावांतर राशि जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में लोहारू अनाज मंडी में किसानों की पंचायत हुई। पंचायत के बाद किसानों ने मांगों को लेकर मार्केट कमेटी अध्यक्ष संजय नेहरा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने वर्ष 2023 की कपास फसल का लंबित बीमा क्लेम जारी करने और वापस किए गए बीमा प्रीमियम को बहाल करने की मांग भी उठाई। रबी फसलों की बिजाई के मद्देनजर खेतों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। मेवा सिंह आर्य ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू निर्णायक आंदोलन करेगी।