प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मना रहे हैं अपना 76वां जन्मदिन, डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन समेत दुनिया भर के नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अन्य ग्लोबल नेताओं ने दी बधाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं. देशभर में राजनीतिक पार्टियों के नेता उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. वहीं, भारत में विदेशी राजदूतों और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों की ओर से भी जन्मदिन के मौके पर बधाईंयों का ताता लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन तक पीएम मोदी को जन्मदिन की खास बधाई दी है.

अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. साथ ही पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना की. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने भीजन्मदिन पर बधाई दीं और पीएम मोदी के हालिया दौरे का जिक्र करते हुए दोनों देशों के लोगों के बीच रिश्तों की गर्मजोशी और मजबूती पर जोर दिया.

राष्ट्रपति पुतिन का पीएम मोदी को खास मैसेज

रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए खास मैसेज भेजा है. पुतिन ने लिखा, ‘आप (पीएम मोदी) अपने देश के लोगों से सही मायने में बहुत इज़्ज़त पा रहे हैं और ग्लोबल स्टेज पर आपकी बहुत बड़ी अथॉरिटी है. भारत-रूस के बीच खास और खास स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने में आपके पर्सनल योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता.’

उन्होंने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान गर्मजोशी और मेहमाननवाजी के लिए पीएम मोदी का आभार भी जताया. साथ ही कहा, ‘हमारी बातचीत बेशक अच्छी, साफ़ और प्रोडक्टिव थी. हमेशा की तरह, आपसे बात करके सच में बहुत खुशी हुई. हम, बेशक, अपने दोस्त देशों के फायदे के लिए जरूरी बाइलेटरल और इंटरनेशनल मुद्दों पर अपना कंस्ट्रक्टिव कोऑपरेशन जारी रखेंगे.’

स्लोवाक राजदूत ने ऐसे किया बर्थडे विश

भारत में स्लोवाक राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन ने X पर पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को बर्थडे विश किया और उनकेहाल के स्लोवाकिया दौरे के दौरान मिली गर्मजोशी और दोस्ती के बारे में बताया. मैक्सियन ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी, ताकत और आने वाले कई सफल सालों की कामना की.

साथ ही स्लोवाकिया के पीएम मोदी के हाल के दौरे के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘ यह शानदार YATRA अभी भी हमारे साथ है, और हम उस गर्मजोशी, दोस्ती और यादगार पलों को प्यार से याद करते हैं जो हमने साथ बिताए थे. आने वाले साल आपके और भारत के लोगों के लिए शांति, खुशहाली और लगातार तरक्की लेकर आएं.’

हम जश्न मनाते हैं और हाथ मिलाते हैं- जापान के राजदूत

भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और इस मौके को भारत-जापान पार्टनरशिप और डिप्लोमैटिक रिश्तों की आने वाली 75वीं सालगिरह से जोड़ा. उन्होंने लिखा, ‘आपका नेतृत्व विकसित भारत की ओर देश की यात्रा को प्रेरित करता रहेगा. अगले साल राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, भारत-जापान साझेदारी और भी अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचे, क्योंकि हम जश्न मनाते हैं और हाथ मिलाते हैं.’

अगले महीने सार्वजनिक जीवन के 25 साल होंगे पूरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 में गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हीराबा और दामोदरदास मोदी के घर हुआ था. 26 मई 2014 को उन्होंने भारत के 14वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. इसके साथ ही पीएम मोदी भारत के आजाद होने के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री भी बने.

इसके अलावा, अगले महीने अक्टूबर में पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने वाले हैं. देश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम चला रही है. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में इससे जुड़े कई प्रोग्राम और लोगों तक पहुंचने की कोशिशें शामिल हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.