प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिव्यांगों को बांटी ई-स्कूटी, लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिव्यांगजनों को 500 ई-स्कूटी बांटी और रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

फरीदाबाद : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में फरीदाबाद में भी विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गरीब और दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को करीब 500 ई-स्कूटी निःशुल्क वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवाजाही को आसान बनाना बताया गया। वहीं, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया। रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर काम किया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में गरीब, दिव्यांग और असहाय लोगों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं और प्रयास किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.