पाकिस्तान के कोहाट में आत्मघाती हमला और अंधाधुंध फायरिंग, 25 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह के कोहाट में मस्जिद के अंदर जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका। 15 लोगों की मौत और कई घायल।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में शुक्रवार को जूम्मे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में भीषण धमाका होने की खबर सामने आई है. यह धमाका कोहाट में ओल्ड पुलिस लाइन के पास स्थित मस्जिद में हुई. बताया जा रहा है कि धमाके के बाद हमलावारों ने अंधाधून फायरिंग भी की. सूत्रों के मुताबिक, धमाके में अब तक 5 जवान समेत 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं.

खैबर पख्तूनख्वा के इंस्पेक्टर जनरल (IG) जुल्फिकार हमीद ने बताया कि धमाका कोहाट पुलिस लाइन्स की एक मस्जिद में हुआ है. मौके पर बचाव अभियान जारी है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. शुरुआती जांच में पता चलता है कि एक्सप्लोसिव से लदी एक गाड़ी को ओल्ड पुलिस लाइन में घुसाया गया था. हालांकि, यह धमाका कैसे हुआ, इसके पीछे कौन है, इसका अभी पता नहीं चला है.

लोग मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ रहे थे, तभी धमाका

रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि बम धमाके की सूचना मिलने के बाद टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. यह धमाका तब हुआ जब लोग मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ रहे थे. धमाका इतना भयानक था कि पूरा इलाका कांप उठा. मस्जिद समेत आसपास के कई बिल्डिंगों को नुकसान पहुंचा है. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

आतंकवादियों के साथ पुलिसकर्मियों की गोलीबारी भी हुई- IG

वहीं, IG जुल्फिकार हमीद ने अपने बताया कि धमाके के बाद, हथियारबंद आतंकवादियों के साथ पुलिसकर्मियों की गोलीबारी भी हुई. पुलिस आतंकवाद के खिलाफ एक लोहे की दीवार की तरह डटी है. उन्होंने कहा कि कायरतापूर्ण हमले हमारे इरादे को नहीं तोड़ सकते. शहीदों का खून बेकार नहीं जाएगा. इन आतंकवादियों और उनके मददगारों को भयानक अंजाम भुगतना होगा.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मामले में डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी

खैबर पख्तूनख्वाह के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने घटना की निंदा की है. उन्होंने एक बयान में कहा कि बेगुनाह नागरिकों को निशाना बनाना अफसोसनाक और घृनित है. उन्होंने धमाके की जांच के निर्देश दिए और संबंधित पुलिस अधिकारियों से मामले में डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी है. फिलहाल, घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है, साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.