त्योहारी सीजन में रेलवे ने दी बड़ी राहत, मुंबई और बांद्रा से भिवानी के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए
त्योहारी सीजन पर रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस से भिवानी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई।
भिवानी। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। ये ट्रेनें मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस से भिवानी के बीच संचालित होती हैं।
रेलवे ने यात्रियों की जानकारी के लिए कुछ फेरों के परिवर्तित मार्ग की भी घोषणा की है। गाड़ी संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल के मुंबई सेंट्रल से 2 और 6 अक्तूबर के फेरे बदलेंगे। भिवानी से 3 और 7 अक्तूबर को चलने वाले फेरे भी परिवर्तित होंगे। ये फेरे वडोदरा-अहमदाबाद-पालनपुर होकर संचालित होंगे। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल का बांद्रा टर्मिनस से 7 अक्तूबर और भिवानी से 8 अक्तूबर को संचालित होने वाला फेरा भी परिवर्तित मार्ग वडोदरा-अहमदाबाद-पालनपुर होकर चलेगा।