पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर भिवानी में सेवा संकल्प अभियान शुरू, जले ‘आशीर्वाद के दीये’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर भिवानी में 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ।
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम को ‘आशीर्वाद का दीये’ जलाने के साथ हुआ। आशीर्वाद के दीयों से जिलेभर के धार्मिक स्थल, आंगनबाड़ी केंद्र, अमृत सरोवर, शिक्षण संस्थान जगमग हुए। सभी संस्थानों में दिवाली सा माहौल बना।