अभिनेता अनंत नाग को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2026, जानिए इस प्रतिष्ठित सम्मान के बारे में सब कुछ

अभिनेता अनंत नाग को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित। जानिए इसका इतिहास।

भारत में फिल्म जगत में सबसे बड़ा सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड माना जाता है. ये अवॉर्ड नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दिया जाता है. इस बार मशहूर भारतीय अभिनेता और थियेटर आर्टिस्ट अनंत नाग को इस सम्मान से नवाजा गया. उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस सम्मान से 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में सम्मानित किया. ये कला जगत का भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है. इसका इतिहास भी बहुत पुराना रहा है.

कई सारे बड़े दिग्गज अभिनेताओं, सिंगर्स, डायरेक्टर समेत सिनेमा जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए पिछले 5 दशकों से ये सम्मान दिया जा रहा है. आइए जानते हैं कि इसका इतिहास कितना पुराना है और इस कलाकार को हासिल करने वाला पहला कलाकार कौन था. साथ ही ये भी जानते हैं कि अब तक के इतिहास में किन बड़े नामों को इस सम्मान से नवाजा गया है.

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड का इतिहास

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड फादर ऑफ सिनेमा कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के के नाम पर रखा था जिन्होंने साल 1913 में देश की पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाई थी. इसकी के साथ उन्होंने भारतीय सिनेमा की नींव रखी और कला को एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया जिसके तहत आज हर साल देश में 1000 से भी ज्यादा फिल्में विभिन्न भाषाओं में बनती हैं. उन्हीं को सम्मान देने हेतु हर साल कला जगत में अपने हुनर, समर्पण और निरंतरता से सभी का मनोरंजन करने वाले कलाकारों को इस अवॉर्ड से नवाजा जाता है. इस प्रतिष्ठित सम्मान को अस्तित्व में लाने की घोषणा साल 1969 में दादासाहेब की जन्म शताब्दी के मौके पर भारत सरकार द्वारा की गई थी.

किसे मिला था पहला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड?

पहले दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड की बात करें तो इसे साल 1969 में फिल्म जगत में बड़े योगदान के लिए और महिलाओं को सिनेमा में नई दिशा और भागीदारी में प्रेरित करने के लिए 17वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान देविका रानी को दिया गया था. उनके इंडियन सिनेमा के इतिहास की पहली महिला एक्ट्रेस माना जाता है. उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दौर में कई स्टीरियोटाइप तोड़े लोगों का विरोध भी झेला लेकिन अपने सशक्त किरदारों से सिनमाई मंच के साथ असल जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव पैदा किया. वे रबींद्रनाथ टैगोर की भी करीबी थीं और उन्होंने सिनेमा जगत की उस दौर की सबसे एजुकेटेड एक्ट्रेस मानी जाती थीं.

बॉलीवुड के किन कलाकारों को दादासाहेब फाल्के से किया गया सम्मानित?

साल 1971 में पृथ्वीराज कपूर को उनके सराहनीय काम के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वे ये अवॉर्ड हासिल करने वाले कपूर खानदान के पहले एक्टर थे. साल 1981 में म्यूजिशियन नौशाद को संगीत जगत में उनके उत्कृष्ट रचनाओं के लिए ये अवॉर्ड दिया गया. भारतीय सिनेमा की पायोनीर और ट्रेंड सेटर एक्ट्रेस में से एक और शुरुआती दौर में महिलाओं को फिल्मों में आने के लिए प्रेरित करने वाली अपने दौर की सबसे एजुकेटेड एक्ट्रेस दुर्गा खोटे को भी दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें साल 1983 में ये अवॉर्ड मिला. इसके अगले ही साल 1984 में ऑस्कर्स और भारत रत्न से सम्मानित सत्यजीत रे को भी सिनेमा जगत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

साल 1987 में राज कपूर को उनके अभिनय और कमाल के निर्देशन के लिए ये सम्मान मिला. 1988 में अर्ली सुपरस्टार माने जाने वाले और दादा मुनी के नाम से मशहूर आशोक कुमार को दादासाहेब फाल्के से सम्मानित किया गया. साल 1989 में भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर को ये अवॉर्ड दिया गया. साल 1992 को देश के मल्टीटैलेंटेड पर्सनालिटी और असामी कला को दुनियाभर में पहुंचाने वाले भुपेन हजारिका को ये अवॉर्ड दिया गया.

1993 में अपने सैकड़ों गीतों से बॉलीवुड के संगीत जगत को रोशन करने वाले मजरूह सुल्तानपुरी को इस अवॉर्ड से नवाजा गया. इसके अगले ही साल अभिनय के सरताज और ट्रेजिडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार को ये सम्मान मिला. 1998 में महाभारत की रचना करने वाले बीआर चोपड़ा को इस सम्मान से नवाजा गया. वहीं अगले ही साल अपनी फिल्मों के जरिए सामाजिक संदेश देने और फिल्ममेकिंग को एक अलग दिशा देने के लिए ऋषिकेश मुखर्जी को भी दादा साहेब से सम्मानित किया गया. साल 2000 में ये अवॉर्ड 7 दशक से अपनी वर्सेटाइल सिंगिंग से दुनियाभर में नाम कमाने वाली आशा भोसले को दिया गया.

2000 के बाद किसे मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार?

2000 के बाद से यश चोपड़ा, देव आनंद, मृणाल सेन, अदूर गोपालकृष्णन, श्याम बेनेगल, तपन सिन्हा, मन्ना डे, के बालचंदर, सौमित्र चटर्जी, प्राण, गुलजार, शशि कपूर, मनोज कुमार, के विश्वनाथ, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, आशा पारेख, वहीदा रहमान, मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल और अब 2026 में अनंत नाग को इस सम्मान से नवाजा गया. कई कलाकार जो इस अवॉर्ड से वंछित रह गए वो भी इसके हकदार थे. लेकिन इसमें से अधिकतर उन कलाकारों को दादासाहेब से सम्मानित किया गया है जिनकी तत्पर्ता शुरू से अंत तक फिल्मों में बनी रही और उन्होंने सीमाएं तोड़कर फिल्म जगत को मनोरंजन परोसने के साथ ही और कुशल और सार्थक बनाया.

2026 में अनंत नाग ने लिया दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया. इस दौरान सभी ने स्टैंडिंग ऑवेशन के साथ उनका स्वागत किया. वहीं दूसरी तरफ उनके जीवन परिचय और करियर में किये गए उल्लेखनीय कार्यों पर एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई. एक्टर ने खुद लंबे भाषण में अपनी इस यात्रा के अनुभव साझा किए और सभी का धन्यवाद किया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.