35 लाख उत्तर पुस्तिकाएं और सिर्फ 20 दिन: अब तक टेंडर नहीं, कैसे होगी बोर्ड परीक्षा?
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं से ठीक पहले गंभीर
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं से ठीक पहले गंभीर असमंजस की स्थिति में फंसा नजर आ रहा है। परीक्षाएं शुरू होने में अब केवल 20 दिन शेष हैं लेकिन अब तक न तो उत्तर पुस्तिकाओं के प्रकाशन को मंजूरी मिल पाई है और न ही इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हुई है। ऐसे में करीब 35 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का समय पर प्रकाशन और उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने को लेकर बोर्ड की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।