एक ईयरबड से आ रही है कम आवाज? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स, बच जाएगा खर्चा

एक ईयरबड से आवाज कम आने पर नया खरीदने की जरूरत नहीं है। जानें ईयरबड्स ठीक करने के आसान टिप्स और तरीके।

आजकल हर कोई वायरलेस ईयरबड्स का इस्तेमाल कर रहा है. इससे म्यूजिक सुनने, वीडियो देखने और कॉल करने में काफी आसानी होती है. लेकिन कई बार आपने अपने आस-पास या फिर खुद भी इस चीज को एक्सपीरियंस किया होगा कि दोनों साइड में से एक साइड के ईयरबड से आवाज धीरे सुनाई दे रही है. ऐसे में अधिक्तर लोग ये मान लेते हैं कि ये खराब हो गया है ऐसे में आपको जल्दबाजी में नए ईयरबड्स खरीदने से अच्छा है कि एक बार इन टिप्स को अपनानकर चेक कर लें और अपना खर्चा बचा लें. इसलिए सबसे पहले ये चेक करें कि दिक्कत कही आपके फोन में तो नहीं है इसके लिए आप दूसरे कान में लगाकर सुनें या किसी दूसरे फोन पर कनेक्ट करके चेक करें.

गंदगी साफ करें

सबसे पहले आप ईयरबड्स की अंदर जमी गंदगी को साफ करें ये सबसे आम वजह में से एक होती है. धूल, कान की मैल या दूसरी गंदगी भी इसमें हो सकती है जिसके कारण आवाज कम हो जाती है. आप इसको साफ करने के लिए एक मुलायम और सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें. इसके बाद जाली पर जमी गंदगी को बहुत हल्के हाथ से हटाएं. इतना ही नहीं अगर इससे आपका काम नहीं बनता है तो आप मुलायम ब्रश या कॉटन स्वैब का इस्तेमाल कर सकते हैं. सफाई करते वक्त आप किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे ईयरबड्स को नुकसान पहुंच सकता है. जैसे ही आप सफाई कर लें इसके बाद एक बार फिर ईयरबड्स को कनेक्ट करके देखें. आपको खुद ही अंतर समझ आ जाएगा.

ईयर-टिप बदलकर भी देखें

अगर आपके TWS के साथ अलग-अलग साइज की सिलिकॉन ईयर-टिप मिलती हैं, तो उनका सही साइज चुनना भी जरूरी है. ईयरबड कान में ढीली होने पर आवाज कम लग सकती है और बाहर का शोर ज्यादा सुनाई देता है. अलग-अलग साइज की टिप लगाकर देखें कि कौन सी आपके कान में आराम से फिट बैठती है और अच्छी सील बनाती है. दोनों कानों का आकार एक जैसा होना जरूरी नहीं है, इसलिए जरूरत पड़ने पर दोनों तरफ अलग साइज की टिप भी इस्तेमाल की जा सकती है.

फोन की ऑडियो बैलेंस सेटिंग देखें

कई बार ईयरबड में कोई खराबी नहीं होती, बल्कि फोन की Left-Right Audio Balance सेटिंग बदल जाती है. अगर स्लाइडर एक तरफ चला गया है, तो दूसरे ईयरबड की आवाज कम सुनाई दे सकती है. फोन की सेटिंग में Accessibility या Hearing से जुड़ा ऑप्शन खोलें और Audio Balance देखें. Left और Right का स्लाइडर बीच में होना चाहिए. इसके बाद ईयरबड लगाकर फिर से आवाज चेक करें.

Vivo और Samsung फोन में कहां मिलेगी सेटिंग?

Vivo फोन में यह ऑप्शन आमतौर पर Shortcut and Accessibility > Accessibility > Audio Adjustment में मिलता है. यहां Left-Right ऑडियो बैलेंस को एडजस्ट किया जा सकता है. वहीं Samsung फोन में Settings > Accessibility > Hearing Enhancements पर जाएं. यहां Mono Audio समेत ऑडियो से जुड़े कुछ विकल्प मिल सकते हैं.

आखिरी तरीका: ईयरबड रीसेट करें

अगर इन सभी चीजों को चेक करने के बाद भी आवाज की समस्या ठीक नहीं होती, तो ईयरबड को रीसेट करके दोबारा कनेक्ट करना भी ट्राई कर सकते हैं. फोन की Bluetooth लिस्ट में जाकर ईयरबड को Forget या Unpair करें. इसके बाद Bluetooth बंद करके दोबारा ऑन करें और ईयरबड को फिर से पेयर करें. कई बार पुराना Bluetooth कनेक्शन ठीक से काम नहीं करता और दोबारा पेयर करने पर आवाज की समस्या दूर हो जाती है. अगर इसके बाद भी एक ईयरबड की आवाज लगातार कम रहे, तब हार्डवेयर खराबी की जांच करवाना सही रहेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.