गुड़गांव के गोल्फ कोर्स रोड पर स्पोर्ट्स कार से स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में

गुड़गांव के गोल्फ कोर्स रोड पर स्पोर्ट्स कार से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर शुरू की जांच।

गुड़गांव : गुड़गांव में स्टंटबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तक थार और स्कॉर्पियो गाड़ी से स्टंटबाजी की जा रही थी जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सख्त हुई तो वहीं, अब पुलिस को चुनौती देने स्पोर्ट्स कार सवार आ गए हैं। गोल्फ कोर्स रोड पर स्पोर्ट्स कार से स्टंटबाजी करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से लग्जरी और स्पोर्ट्स गाड़ी से युवा स्टंट कर रहे हैं। गाड़ी से ड्रिफ्टिंग करने के साथ ही यह लोग दूसरे वाहन चालकों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। इस स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर युवाओं ने वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.