भिवानी में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत में समझौता करने गई बुजुर्ग महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या
भिवानी के धनाना गांव में जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या। बेटा गंभीर रूप से घायल।
हरियाणा के भिवानी जिले के अंतर्गत आते गांव धनाना द्वितीय में शुक्रवार देर शाम जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत के टुकड़े को लेकर परिवार के ही लोगों के बीच चल रही तनातनी के दौरान एक पक्ष के युवक ने बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को बेरहमी से ट्रैक्टर के नीचे कुचल दिया। हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसका हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और डीएसपी महेश कुमार समेत सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।