27 सितंबर से सूर्य करेंगे हस्त नक्षत्र में गोचर, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर असर

सूर्य देव का हस्त नक्षत्र में प्रवेश। मेष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों को होगा विशेष लाभ।

द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर सूर्य देव उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. हस्त नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है. सूर्य इस नक्षत्र में करीब 14 दिनों तक रहेंगे और इसके बाद 11 अक्टूबर 2026 को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य का आगमन मानसिक शांति, रचनात्मकता और आर्थिक स्थिरता के लिहाज से बेहद फलदायी माना जाता है. खासकर 6 भाग्यशाली राशियों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा. आइए जानते हैं, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से क्या बदलेगा और वें लकी राशियां कौन सी हैं, जिसे इस परिवर्तन से सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है.

सूर्य के हस्त नक्षत्र में जाने से क्या बदलेगा?

हस्त नक्षत्र को काम को कुशलता से पूरा करने, हुनर, मेहनत और अपने प्रयासों से चीजों को संभालने से जोड़कर देखा जाता है. वहीं सूर्य आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में सूर्य के इस नक्षत्र में आने पर कुछ लोगों में अपने काम को लेकर सक्रियता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ने की ज्योतिषीय मान्यता है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का हस्त नक्षत्र में जाना कामकाज से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ाने वाला माना जा सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से पूरा करने का मौका मिल सकता है. जो लोग लंबे समय से किसी काम को लेकर मेहनत कर रहे हैं, उन्हें उसका परिणाम मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है.

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन रचनात्मक काम और अपने हुनर को सामने लाने का मौका दे सकता है. नौकरी या कारोबार में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है.ल काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा भी हो सकती है. भाई-बहनों या करीबी लोगों का सहयोग मिल सकता है.

सिंह राशि

सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए सूर्य से जुड़े किसी भी बदलाव को इस राशि के लिए खास माना जाता है. हस्त नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश धन और परिवार से जुड़े मामलों पर ध्यान बढ़ा सकता है. आय के नए रास्तों पर विचार हो सकता है. परिवार में आपकी बात को महत्व मिल सकता है. नौकरी में आपकी मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आ सकती है.

कन्या राशि

सूर्य का गोचर कन्या राशि में ही हो रहा है और इसी दौरान वह हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ऐसे में कन्या राशि के जातकों के लिए यह बदलाव विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा सकता है. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. और जो लोग लंबे समय से किसी बदलाव की योजना बना रहे हैं, वे उस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का हस्त नक्षत्र में प्रवेश लाभ से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव की संभावना दिखाता है. कामकाज में संपर्क बढ़ सकते हैं और कुछ नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है. कारोबार करने वालों के लिए नए ग्राहक या नए काम के रास्ते खुल सकते हैं. लंबे समय से रुका हुआ आर्थिक लाभ भी मिलने की संभावना बन सकती है.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन साझेदारी और रिश्तों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण हो सकता है. नौकरी में वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है, जबकि कारोबार करने वाले लोगों को पार्टनर के साथ मिलकर काम करने का लाभ मिल सकता है. नए लोगों से संपर्क बढ़ सकता है और काम से जुड़ी कोई नई संभावना सामने आ सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.