कालका चौक के पास ट्राले से टकराई इंटरसिटी स्मार्ट बस, हादसे में एक यात्री की गई जान
अंबाला के कालका चौक पर बस और ट्राले की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल। पीजीआई रेफर।
अम्बाला : अम्बाला शहर के कालका चौक पर उस समय अफरा-तफरा का माहौल बन गया जब गुरुग्राम से जालंधर जा रही इंटरसिटी स्मार्ट बस व ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति बाकी मौत हो गई जबकि हादसे में घायल लोगों को अम्बाला कैंट व सिटी के नागरिक ई अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से एक की हालत को चिंताजनक देखते हुए पी.जी.आई. रैफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को बस चालक स्वर्ण सिंह निवासी जालंधर ने बताया कि 25 सितम्बर की रात वह बस गुरुग्राम से लेकर जालंधर रवाना हुआ था। बस की अगली सीट पर जितेश निवासी दिल्ली बैठा था। बस चालक अनुसार करीब सुबह 4.30 बजे जब वह पालिका विहार के पास कालका चौक पहुंचा तो आगे चल रहे ट्राला चालक अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे बस ट्राले से जा टकराई।
ट्राला चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिल्दो वर पार्टी एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल जितेश उर्फ छोटू को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।