भिवानी की बॉक्सर प्रिया घनघस ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक, मां ने जताई ओलंपिक की उम्मीद
भिवानी के गांव धनाना की बेटी प्रिया घनघस ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता है। अब वह 2027 की विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक की तैयारी में जुट गई हैं।
भिवानी। जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भिवानी के गांव धनाना की बेटी प्रिया घनघस ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 60 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रही प्रिया घनघस का सेमीफाइनल मुकाबला चीन की खिलाड़ी यांग चंग्यू के साथ हुआ। इस मुकाबले में प्रिया 4-1 से हार गईं।