50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मूल पेंशन में शामिल करने की मांग, 12 दिसंबर को दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन
भिवानी में रिटायर्ड कर्मचारी संघ का 24 घंटे का विरोध महापड़ाव संपन्न हो गया है। पेंशनभोगियों ने प्रधानमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा है।
भिवानी। अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला इकाई का 24 घंटे का विरोध महापड़ाव बुधवार को संपन्न हो गया। 29 और 30 सितंबर को आयोजित महापड़ाव के बाद पेंशनभोगियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया।