लोहारू रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप! संदिग्ध हालत में पकड़ा गया गुजरात का मोहम्मद फैयाज
लोहारू रेलवे स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। शिकायत सौंपने वालों में प्रदीप कुमार, अक्षय शास्त्री, नवीन और ओमवीर सहित कई लोग शामिल रहे।
लोहारू रेलवे स्टेशन परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब यात्रियों व स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध युवक को केरल की एक हिंदू युवती के साथ पकड़ लिया। युवक की पहचान मोहम्मद फैयाज के रूप में बताई जा रही है, जो स्वयं को गुजरात का निवासी बता रहा है। युवती ने युवक को अपना परिचित मानने से इनकार किया है।