सावधान! खाली प्लॉट में कूड़ा फेंका तो कटेगा भारी चालान; प्रशासन ने शुरू की सख्त कार्रवाई
शहर की सड़कों के किनारे कूड़ा नजर नहीं आना चाहिए और खाली प्लाॅटों में कचरा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
भिवानी। शहर की सड़कों के किनारे कूड़ा नजर नहीं आना चाहिए और खाली प्लाॅटों में कचरा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। यह निर्देश उपायुक्त साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में नगर परिषद तथा वार्डों पर नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दिए। डीसी ने लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर भी जोर दिया।