मनीषा मौत मामला: भिवानी में सीबीआई रिपोर्ट न मिलने पर फूटा गुस्सा, 31 सदस्यीय कमेटी करेगी CM से मुलाकात
भिवानी के मनीषा मौत मामले में सीबीआई जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर लोहारू क्षेत्र में भारी रोष है। 8 गांवों की 31 सदस्यीय कमेटी ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है और जल्द समाधान न होने पर प्रदेश स्तर की बड़ी पंचायत बुलाने की चेतावनी दी है।
भिवानी। मनीषा मौत मामले को लेकर वीरवार को लोहारू क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों की बैठक आयोजित की गई जिसमें सीबीआई जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर गहरा आक्रोश जताया गया। बैठक में कहा गया कि सीबीआई द्वारा जांच के लिए मांगे गए तीन माह का समय पूरा हुए कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक मनीषा मौत मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है जिससे क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है।