पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 08 अक्तूबर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 08 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 08 अक्तूबर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 08 अक्टूबर 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 22:17 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 21:20 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* गर – 10:45 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शुक्ल – 24:57 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 06:17
*🌄सूर्यास्त-* 17:59
*🌙चन्द्रोदय-* 28:48
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 27:18 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:45 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 13:36 से 15:04
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉आश्विन बदी त्रयोदशी 22:17 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , त्रयोदशी का श्राद्ध , विघ्नकारक भद्रा 22:17 से , प्रदोष व्रत , युगादि , मास शिवरात्रि व्रत , गुरु आश्लेषा में 18:25 पर , मुक्तावलि व्रत (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री माधवराव महाराज पुण्यतिथि – पाटणबोरी (यवतमाळ) , उपन्यासकार श्री मुंशी प्रेमचंद (धनपत राय श्रीवास्तव) स्मृति दिवस , भारतरत्न श्री जयप्रकाश नारायण पुण्यतिथि , भारतीय वायुसेना स्थापना दिवस (94वाँ) , अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) स्थापना दिवस (25वाँ वर्ष / सिल्वर जुबली) , विश्व ऑक्टोपस दिवस (World Octopus Day) , अंतर्राष्ट्रीय लेस्बियन दिवस (International Lesbian Day) , डिस्लेक्सिया जागरूकता दिवस (Dyslexia Day / World Dyslexia Day) व राष्ट्रीय कविता दिवस (अक्टूबर का पहला गुरुवार , ब्रिटेन और वैश्विक स्तर पर)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आश्विन बदी चतुर्दशी 21:37 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , चतुर्दशी का श्राद्ध , शस्त्रादि -विष – दुर्घटना (अपमृत्यु ) से मृत लोगों का श्राद्ध आज ही करना चाहिए , गजच्छाया (बोधायन) गजच्छाया योग सूर्योदय से सूर्यास्त तक , वक्री शनि उ. भा. में  20:47 पर , शुक्र वार्धक्य प्रारम्भ 17:56 पर , विघ्नकारक भद्रा 09:56 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*मानं  हित्वा  प्रियो भवति*
*क्रोधं   हित्वा  न  शोचति ।*
*कामं हित्वार्थवान् भवति*
*लोभं हित्वा सुखी भवेत् ॥*
*अर्थात् 👉*
_मनुष्य अहंकार को छोड़कर प्रिय हो जाता है। मनुष्य क्रोध को छोड़कर शोक नहीं करता है। मनुष्य इच्छा (कामना) को छोड़कर धनवान् हो जाता है। मनुष्य लोभ को छोड़कर सुखी हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*08 अक्टूबर 2026 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी कार्य के पूर्ण होने से मानसिक तनाव कम होगा। हल्की थकान रहेगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति व सम्मान मिलने के योग हैं। आपका आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। मन हल्का रहेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।  मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन  भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी।  नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में  उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*8 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉*

1769 – कैप्टन कुक ने न्यूजीलैंड में कदम रखा।
1809 – प्रिंस क्लेमेन्स वॉन मेट्रर्टिच ऑस्ट्रियाई साम्राज्य के विदेश मंत्री बने।
1821 – जनरल जोस डे सैन मार्टिन की सरकार ने पेरूवाइ नौसेना की स्थापित की।
1856 – चीन और अंग्रेजों के बीच द्वितीय अफीम युद्ध शुरू हुआ।
1871 – अमेरिका के शिकागो शहर में भयंकर आग लगी। दो दिन तक लगी रही इस आग से 300 लोगों की मौत हुई और 17,450 घर बर्बाद हुए। साथ ही, करीब एक लाख लोग बेघर हो गए।
1932 – भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई। तब यह ब्रिटिश राज की सहायक वायु सेना के तौर पर बनाई गई थी।
1962 – उत्तरी कोरिया में चुनाव में 100 फीसभदी मतदान हुआ और सभी मत ‘वर्कर्स पार्टी’ को मिले।
1973 – ब्रिटेन का पहला स्‍वतंत्र रेडियो स्‍टेशन एलबीसी शुरू हुआ।
1996 – ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत।
1998 – भारत ‘फ़्लाइट सेफ़्टी फ़ाउंडेशन’ का सदस्य बना।
2000 – वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने ।
2000 – इस्रायल, फ़िलिस्तीन व संयुक्त राष्ट्र अमेरिका गाजा पट्टी समस्या हल के लिए त्रिपक्षीय संकट प्रबंधन दल के गठन पर सहमत।
2001 – इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गयी, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई।
2001 – अंडमान और निकोबार कमान (भारत की एकमात्र क्वाड-सर्विस, इंटीग्रेटेड थिएटर कमान) का निर्माण हुआ।
2002 – पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुन: परीक्षण किया।
2003 – टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया ।
2003 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की शिरीन इबादी को देने की घोषणा की गई।
2004 – भारतीय गेहूँ पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द।
2004 – शांति का नोबेल पुरस्कार केन्याई पर्यावरणविद वांगरी मथाई को।
2005 – दक्षिण एशिया में आये एक भीषण भूकंप ने हज़ारों जानें ले लीं।
2007 – बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।
2019 – भारत ने फ्रांस से पहला रफाल लड़ाकू विमान ग्रहण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस के मेरीनेक में विमान में उड़ान भरी।
2019 – तीन वैज्ञानिकों जेम्‍स पीबल्‍स, माइकल मेयर और दिदिअर क्‍वैलोज को भौतिकी के लिए 2019 का नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा हुई।
2019 – मात्र 10 मिनट में 19 साल पुरानी जापानी पेंटिंग 177 करोड़ रुपए में बिक गई।
2019 – शनि के 20 नए चांद खोजे गए, अब 82 चंद्रमा हुए; बृहस्पति के 79 चंद्रमाओं से ज्यादा संख्या हुई।
2020 – UAE ने अपनी जनसंख्या से अधिक कोरोना टैस्ट किए , ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना।
2021 –  नोबेल शान्ति पुरस्कार 2021 फिलीपीन्स की पत्रकार मारिया रेजा और रूस के पत्रकार दिमित्री मुरातोफ को देने की घोषणा हुई।
2021 – अफगानिस्तान के कुंदुज शहर की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट में लगभग 100 की मौत हुई।
2021 – टाटा सन्स ने 18 हजार करोड़ रुपये में एयर इंडिया के अधिग्रहण की नीलामी जीती।
2021 – जापान और भारत के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास जिमेक्स के 5 वें संस्करण का आयोजन अरब सागर में किया गया (06 से 08 अक्टूबर 2021)।
2021 – भारत सहित 136 देशों के समूह ने बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए कम से कम 15% कॉर्पोरेट कर दर लागू करने की ऐतिहासिक वैश्विक संधि पर हस्ताक्षर किए।
2022 – महाराष्ट्र के नासिक में हुए बस हादसे में 12 लोगों की मौत व लगभग 38 लोग घायल हुए।
2022 – रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला महत्‍वपूर्ण  पुल एक विस्‍फोट में क्षतिग्रस्‍त हुआ।
2022 – राजस्थान के जोधपुर में गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में विस्फोट होने से 4 जिंदा जले व 16  बुरी तरह झुलस गए।
2022 – सरकार ने भारतीय वायु सेना में हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दी।
2023 – वायुसेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल वीआर चौधरी ने भारतीय वायुसेना के नए ध्वज का अनावरण किया।
2023 – इजराइल ने हमास के खिलाफ औपचारिक रूप से युद्ध की घोषणा की।
2023 – अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में एक हिन्दू मंदिर का उद्घाटन किया गया।
2023 – भारत और सऊदी अरब के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
2023 – उत्तराखंड के नैनीताल में करीब 32 यात्रियों (हिसार , हरियाणा से) से भरी बस खाई में गिरने से  6 की मौत , अन्य घायल हुए।
2024 – रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने घोषणा की कि भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन को “कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क के साथ मशीन लर्निंग को सक्षम करने वाली मूलभूत खोजों और आविष्कारों के लिए” दिया जाएगा।
2024 – चुनाव परिणाम – जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस को पूर्ण बहुमत , हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक।
2025 – पीएम मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
2025 – ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर मुंबई पहुंचे।

*8 अक्टूबर को जन्म👉*

1844 – बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता ।
1911 – वाइस एडमिरल रामदास कटारी एक भारतीय नौसेना अधिकारी थे। वह पद धारण करने वाले पहले भारतीय थे।
1919 – वल्लीलथ माधथिल माधवन नायर – एक भारतीय सिविल सेवक और राजनयिक थे।
1928 – ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज नील हार्वे का जन्म हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1931 – पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य मणिपुर के पूर्व राज्यपाल।
1981 – मोना सिंह एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1998 – दिव्या काकरन भारतीय फ्रीस्टाइल कुश्ती खिलाड़ी।

*8 अक्टूबर को हुए निधन 👉*

1936 – प्रेमचंद, प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार, (जन्म 1880)।
1979 – संपूर्ण क्रांति के प्रणेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण।
1990 – कमलापति त्रिपाठी – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
2008 – केदार नाथ साहू – भारत के प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकार थे।
2020 – केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 की उम्र में निधन।
2021 – नेविसियन में जन्मे अंग्रेजी ड्रमर और पर्क्युसिनिस्ट एवरेट मॉर्टन का 71 वर्ष की आयु में निधन।
2022 – गेरबेन कार्स्टेंस, प्रसिद्ध डच सड़क साइकिल चालक की 80 वर्ष की आयु में स्ट्रोक की जटिलताओं से मृत्यु हो गई।
2023 – जापानी गायक-गीतकार शिनजी तनिमुरा (74) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी शिक्षाविद, प्रोफेसर,वास्तुकार और इतिहासकार जैक्स ल्यूकन (75) का निधन हुआ।
2024 – कनाडाई आइस हॉकी लेफ्ट-विंग डॉन मार्शल (92) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी डेमोक्रेटिक राजनेता और साउथ डकोटा के सीनेटर टिम जॉनसन (77) का निधन हुआ‌।
2025 – प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा (35) का सड़क दुर्घटना में निधन हुआ।

*8 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*

🌟 श्री माधवराव महाराज पुण्यतिथि – पाटणबोरी (यवतमाळ)।
🌟 उपन्यासकार श्री मुंशी प्रेमचंद (धनपत राय श्रीवास्तव) स्मृति दिवस।
🌟 भारतरत्न श्री जयप्रकाश नारायण पुण्यतिथि।
🌟 भारतीय वायुसेना स्थापना दिवस (94वाँ)।
🌟 अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) स्थापना दिवस (25वाँ वर्ष / सिल्वर जुबली)।
🌟 विश्व ऑक्टोपस दिवस (World Octopus Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय लेस्बियन दिवस (International Lesbian Day)।
🌟 डिस्लेक्सिया जागरूकता दिवस (Dyslexia Day / World Dyslexia Day)।
🌟 राष्ट्रीय कविता दिवस (अक्टूबर का पहला गुरुवार , ब्रिटेन और वैश्विक स्तर पर)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.